Raghurajcashcode

Monday, 8 September 2014

More GOP PEP TALK.

The Dick Cheney To Meet With House Republicans..

Former Vice President Dick Cheney will meet with House Republicans Tuesday, The Huffington Post confirmed Monday.
Cheney will appear at the House Republican conference meeting Tuesday morning as Republicans launch their final fundraising drive ahead of the November midterm elections. Cheney is expected to “highlight the importance of keeping a GOP House majority" during his appearance, a source told Politico.
House Democrats, who would need a net gain of 17 seats to take back the majority, have notably outraised House Republicans this cycle. The Democratic Congressional Campaign Committee, the Democrats' fundraising arm, almost brought in as much money through their online fundraising efforts as their Republican counterpart, the National Republican Campaign Committee, collected overall.
Through July, House Republicans brought in less money than they did at around the same point in 2006, when Republicans went on to lose their majority in the House.See More
note:this is original post link herehttp://tinyurl.com/q3s55of

जमू कश्मीर में राहत-बचाव का काम जारी, अब भी लाखों फंसे, एक हफ्ते में खुलेंगी सड़कें ..

 जमू कश्मीर में राहत-बचाव का काम जारी, अब भी लाखों फंसे, एक हफ्ते में खुलेंगी सड़कें ..

 जम्मू कश्मीर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान में सोमवार को नौसेना के कमांडोज को भी पहली बार तैनात किया गया. बाढ़ प्रभावित कश्मीर घाटी में 3जी दूरसंचार सेवा के 90 टावरों ने काम करना शुरू कर दिया है जबकि महत्वपूर्ण संचार टावरों को बहाल करने के लिए 10 वीसैट प्रणालियां भेजी जा रही हैं. एक अनुमान के मुताबिक, सड़कों पर ट्रांसपोर्ट बहाल होने में 5 से 7 दिन लग सकते हैं.
घाटी में सोमवार को बारिश नहीं हुई लेकिन श्रीनगर व कुछ अन्य शहरों में बाढ़ के पानी के स्तर में कमी नहीं आई है जिससे लाखों फंसे लोगों को बचाने में बचाव एजेंसियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. श्रीनगर का बड़ा हिस्सा जलमग्न है और दर्जनों नावों को इन इलाकों में तैनात किया गया है. छह दशक में राज्य में आई इस भीषणतम बाढ़ से प्रभावित कई इलाकों में लोग घर की छतों और अपने घर के ऊपरी मंजिल पर शरण लिए हुए हैं.
बाढ़ की वजह से अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि पहली बार दक्षिण कश्मीर में राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया और वायुसेना के हेलीकॉप्टरों एवं परिवहन विमानों ने कई उड़ानें भरीं . अभी तक करीब 22 हजार लोगों को बचाया गया है जिनमें 2000 लोग श्रीनगर एवं आसपास के इलाकों के हैं. वायुसेना ने बचाव एवं राहत अभियान के लिए 45 विमान और हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं. जिन लोगों को बचाया गया है उनमें 1400 सैनिक और उनके परिजन हैं जो श्रीनगर के बादामीबाग कैंट स्थित मुख्यालय के बाढ़ की चपेट में आने से फंसे हुए थे.
90 3जी टावरों ने काम करना किया शुरू
कैबिनेट सचिव अजीत सेठ की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति की एक बैठक के बाद एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, 90 3जी टॉवरों ने काम करना शुरू कर दिया है. महत्वपूर्ण संचार टॉवरों को बहाल करने के लिए 10 वीसैट प्रणाली भेजे जा रहे हैं. बरदुला से सैटेलाइट लिंक उपलब्ध कराया गया है. हालांकि बाढ़ प्रभावित घाटी में सड़क संपर्क की बहाली में पांच से सात दिन लग जाएंगे. केंद्र सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि केंद्र ने मनाली और लेह के रास्ते श्रीनगर के लिए निर्बाध परिवहन के निर्देश दिए हैं.
पेयजल और कंबल भेजे जाएंगे
रसद सामग्री की आपातकालीन व्यवस्था के लिए लेह से पेट्रोलियम उत्पाद, खाद्य सामग्री और दवाएं श्रीनगर भेजी जाएंगी. इसी तरह मनाली-रोहतांग दर्रा-लेह-श्रीनगर के रास्ते उत्तर भारत से भी ये चीजें भेजी जाएंगी. पेयजल और कंबलों की कमी को देखते हुए गृह मंत्रालय बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए पेयजल बोतलें और कंबल भेज रहा है. अधिकारी ने कहा, कश्मीर घाटी में रातें और ठंडी होती जा रही हैं, इसलिए हम तुरंत कंबलों की व्यवस्था कर रहे हैं और उन्हें श्रीनगर भेज रहे हैं. वहां पेयजल का भी संकट है. इसलिए हमने अगले चार से पांच दिनों के लिए आज से पानी की हजारों बोतलें भेजनी शुरू कर दी हैं.
रेलवे भी बोतलबंद पानी और पानी के पैकेट जम्मू लेकर जा रहा है. अधिकारी ने कहा कि कश्मीर को जम्मू से जोड़ने वाले तीन राजमार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और सीमा सड़क संगठन ने नुकसान का आकलन किया है और कहा है कि इनकी बहाली में कम से कम पांच से सात दिन लग जाएंगे.
केंद्र की टीम श्रीनगर में
राज्य के शीर्ष सरकारी अधिकारियों तक से संपर्क न कर पाने की समस्या से जूझ रहे केंद्र ने श्रीनगर में 15 हाई फ्रीक्वेंसी वायरलेस सेट भेजे हैं और उस वायरलेस सेवा आज रात तक बहाल हो जाने की उम्मीद है. केंद्रीय गृह मंत्रालय में (आपदा प्रबंधन) संयुक्त सचिव जीवीवी सरमा के नेतृत्व वाले अधिकारियों का एक 10 सदस्यीय दल श्रीनगर गया हुआ है और सभी संबंधित पक्षों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव अभियानों का समन्वय कर रहा है.
सरकार कश्मीर घाटी में बिजली के कनेक्शन बहाल करने की भी कोशिश कर रही है और इस काम के लिए लोगों को तैनात कर रही है. हालांकि अब तक पेट्रोल और डीजल की कमी नहीं हुई है लेकिन घाटी के 78 में से कम से कम 50 पेट्रोल पम्प बाढ़ के पानी से भरे हैं. प्राधिकारी साथ ही श्रीनगर शहर के निचले इलाकों से बाढ़ का पानी निकालने के लिए शक्तिशाली पम्प लगाने पर भी विचार कर रहे हैं.
अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर और जम्मू के साथ वायु संपर्क सामान्य है जबकि कटरा तक ट्रेन लाइनों के मंगलवार तक चालू होने की उम्मीद है. सेना, वायु सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य एजेंसियों ने अब तक 25,000 से अधिक लोगों को बाहर निकाला है और उन्हें घाटी के ऊंचे इलाकों में ले गए हैं. राज्य में बाढ़ की वजह से मारे गए 150 लोगों में से 130 जम्मू के जबकि बाकी कश्मीर घाटी के हैं.
खाने के पैकेट भी भेजे गए
इस बीच, गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि भोजन के 40,000 पैकेट जम्मू-कश्मीर भेजे गए हैं. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, कंबल, पानी की बोतलें, बिस्किट, दूध का पाउडर, दवाएं और भोजन के 40 हजार पैकेट राज्य को भेजे गए हैं . एनडीआरएफ पहले ही राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में अपनी 17 टुकड़ियां तैनात कर चुकी है. एक टुकड़ी में 75 से 100 जवान होते हैं. बचाव के काम में 29 हेलीकॉप्टर भी लगाए गए हैं. गृह मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, एनडीआरएफ ने बचाव अभियान में 100 से ज्यादा नाव लगाए हैं. उनमें से ज्यादातर कश्मीर में तैनात हैं.
वैष्णो देवी यात्रा बहाल
जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुट पहाड़ी में स्थित श्री माता वैष्णोदेवी गुफा मंदिर में दर्शन के लिए यात्रा भारी वर्षा के चलते चार दिन तक निलंबित रहने के बाद सोमवार सुबह फिर से शुरू हो गई. माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए 17700 तीर्थयात्री मंदिर की ओर रवाना हुए हैं. तीर्थयात्रा यद्यपि पुराने मार्ग से बहाल हुई है क्योंकि दोनों नये मार्ग भूस्खलन के मद्देनजर अभी भी बंद हैं.See More




रेप मामले में रेल मंत्री के भगोड़े बेटे को अग्रिम जमानत, जांच में सहयोग का आदेश.

रेप मामले में रेल मंत्री के भगोड़े बेटे को अग्रिम जमानत, जांच में सहयोग का आदेश..

रेल मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा के बेटे कार्तिक को रेप केस मामले में अदालत ने राहत दी है. भगोड़ा घोषि‍त किए जा चुके कार्तिक को एक स्थानीय अदालत ने एक कन्नड़ एक्ट्रेस से कथि‍त रेप‍, किडनैप और धोखाधड़ी के मामले में अग्रिम जमानत दे दी है.
कार्तिक को यह राहत ऐसे समय में मिली है, जब तीन दिन पहले एक मजिस्ट्रेट अदालत ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था. पुलिस ने कार्तिक को भगोड़ा घोषित करते हुए उनका पता लगाने के लिए टीमों का गठन भी कर दिया था.
दूसरी ओर, सत्र अदालत में जज मुदीगौदर ने अग्रिम जमानत की याचिका को स्वीकार करते हुए कार्तिक को दो लाख रुपये का निजी बांड और दो मुचलके देने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही उन्हें अपने खिलाफ शिकायत की जांच में पुलिस से सहयोग करने का आदेश दिया गया है. जज ने शनिवार को मामले की सुनवाई सोमवार के लिए टाल दी थी.
मॉडल-एक्ट्रेस के वकील आकर्ष एस कनाडे ने कहा, 'हमारे पास काफी साक्ष्य हैं इसलिए इस आदेश को बुधवार को हाई कोर्ट में चुनौती देंगे. हमने जमानत रद्द करने के लिए बुधवार को कोर्ट जाने का निर्णय किया है.' एक्ट्रेस के वकील ने अदालत से कहा था कि कार्तिक को जमानत नहीं दी जानी चाहिए, क्योंकि वह अपने प्रभाव से साक्ष्य मिटा सकते हैं.See More

छा गया रितिक का जलवा 'बैंग बैंग' में रितिक का Bare chest और कटरीना का Bare Back'बैंग बैंग' में रितिक का Bare chest और कटरीना का Bare Back.

छा गया रितिक का जलवा: 'बैंग बैंग' में रितिक का Bare chest और कटरीना का Bare Back'बैंग बैंग' में रितिक का Bare chest और कटरीना का Bare Back.

बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' रितिक रोशन और दिलकश कटरीना कैफ की फिल्म 'बैंग बैंग' का तीसरा पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. अपने नाम के अनुरूप ही फिल्म के पोस्टर में भी गोली, खूबसूरती और स्टाइल का धमाका है.

फिल्म बैंग बैंग के ट्रेलर की 7 खास बातें


MORE PANERA: NO GUNS

Panera Asks Customers Not To Bring Guns Into Its Restaurants.

On Monday, Panera Bread became the latest U.S. company to ask customers to leave their guns at home.
The bakery-cafe chain joins Starbucks, Chipotle, Target and a handful of other restaurants and retailers in making such a request, which comes amid an increasingly heated debate over the role of guns in public places.

“Within our company, we strive to create Panera Warmth," the company said in a statement released Monday. "This warmth means bakery-cafes where customers and associates feel comfortable and welcome. To this end, we ask that guns not be brought into this environment unless carried by an authorized law enforcement officer. Panera respects the rights of gun owners, but asks our customers to help preserve the environment we are working to create for our guests and associates.”
On one side of the debate over guns in stores is a Michael Bloomberg-funded women's group formed in response to the Newtown, Connecticut, school massacre. Called Moms Demand Action for Gun Sense in America, the group argues that people should not openly carry weapons in the nation's stores or in public at all. They're pushing back against so-called open carry supporters -- pro-gun activists seeking broad social acceptance of guns in public.
A group calling itself Open Carry Texas has in recent months staged rallies at stores and inside several dining chains. The moms' group circulated photos from those events, which show people carrying assault rifles and other large guns inside popular dining chains, as part of a campaign to convince the companies to adopt no-gun policies.
Last week, Moms Demand Action launched a six-figure advertising campaign to pressure Kroger, the nation's largest grocery chain, to also ask customers to not bring guns into its stores. So far, Kroger has resisted the call.
The companies that have decided to ask customers to leave guns at home have framed the new policy as a request, saying that they do not want to put employees in the position of confronting an armed customer.
Panera, based in St. Louis, is a $2.4 billion company with nearly 2,000 locations. It has not previously been the target of a protest effort by Moms Demand Action, though in a statement, the group's founder Shannon Watts said the decision followed "months of discussion between Panera and Moms Demand Action."
Moms Demand Action has attracted national attention -- and scorn from the pro-gun groups -- for its campaign to keep guns from being openly displayed in places where people eat and shop.
Supporters argue that the weapons are frightening, and that it is dangerous to ask shoppers and law enforcement officers to distinguish between people carrying guns peacefully and those intending to do harm. Open carry activists in Texas say their rallies are meant to put pressure on the state government to repeal a law that makes it illegal to openly carry handguns.
Both groups have promised effective boycotts of chains that don't support their preferred policy. So far, momentum is moving in favor of the moms.
"We demand that businesses act to protect their customers when lawmakers do not," said Erika Soto Lamb, a spokes woman for Everytown For Gun Safety, an umbrella group that includes Moms Demand Action. "Moms are the consumers-in-chief of our households, and we will reward companies that take a stand for our families’ safety."
This is a developing story and has been updated.See More
note:this is original post link herehttp://tinyurl.com/http-h545-com

Sunday, 7 September 2014

150 से ज्यादा लोगों की मौत ,जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से फिलहाल राहत के आसार नहीं.

150 से ज्यादा लोगों की मौत ,जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से फिलहाल राहत के आसार नहीं.

जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं. बाढ़ में 150 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है. एनडीआरएफ की 5 और टीमें मौके के लिए रवाना की गई है. राहत और बचाव कार्यों पर निगरानी के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक टीम बनाई है जो संयुक्त सचिव की देखरेख में काम करेगी. बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए श्रीनगर, जम्मू और दिल्ली में कंट्रोल रुम स्थापित किए गए हैं
2झेलम में आए उफान से श्रीनगर शहर में पानी घुस गया है. कई जगहों पर लोगों के फंसे होने की खबर है. लाल चौक समेत श्रीनगर के कई इलाकों में बाढ़ का तांडव दिख रहा है. श्रीनगर में लोगों को निकालने के लिए सेना की मदद ली जा रही है. राहत और बचाव में एयरफोर्स के हेलीकॉप्टरों की भी सेवा ली जा रही है.
जम्मू में भी बाढ़ का तांडव नजर आ रहा है. हालांकि, मौसम ठीक होने पर वैष्णो देवी यात्रा फिर शुरू कर दी गई है. कश्मीर घाटी के लिए नाव और दवाएं जम्मू टेकनिकल एयरपोर्ट भेजी जा रही हैं. श्रीशक्ति एक्सप्रेस से वैष्णो देवी की यात्रा पर गए रास्ते में फंसे श्रद्धालुओं को बसों से जम्मू भेजा गया है. ये लोग पिछले तीन दिनों से रामनगर और ऊधमपुर में फंसे थे जो आज दिल्ली पहुंचेंगे.
राज्य सरकार के आदेश पर जम्मू डिवीजन में सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल 16 सितंबर तक बंद रहेंगे.
जम्मू के राजौरी में लहरों में फंसे दो लोगों की जान बचा ली गई है. ये दोनों मनोवर नदी में आए उफान के बाद तेज लहरों में फंस गए थे. सेना के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद इनकी जान बचाई है.
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर भी कई जगहों पर पानी भरा है. रास्ते में फंसे गाड़ियों को निकालने के लिए जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही है. बाढ़ के कारण चका दा बाग से पुंछ तक चलनेवाली बस सेवा बाधित हुई है. भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यह यात्रा रोकी गई है. बाढ़ के कारण कई जगहों पर सड़कों को भारी नुकसान है. बाढ़ में कई जगह सड़कें टूट गई हैं.
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया. पीएम ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के हालात भयावह हैं. उन्होंने 1000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त मदद का एलान भी किया.
प्रधानमंत्री ने पीओके में राहत और बचाव में पाकिस्तान को मदद की भी पेशकश की. मोदी ने पत्र लिखकर नवाज शरीफ को मदद की पेशकश की है. जवाब में पाकिस्तान ने भी जम्मू-कश्मीर में मदद की बात कही.
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बाढ़ से करीब 170 लोगों के मरने की खबर है. चेनाब नदी का पानी पंजाब के हफीजाबाद शहर में घुस गया है.See More
note:this is original post link herehttp://tinyurl.com/http-d45-com

बाढ़ग्रस्त जम्मू-कश्मीर को मिलेंगे एक हजार करोड़ रुपये, PM ने पाकिस्तान को भी की मदद की..

बाढ़ग्रस्त जम्मू-कश्मीर को मिलेंगे एक हजार करोड़ रुपये, PM ने पाकिस्तान को भी की मदद की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करके राज्य सरकार को एक हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त मदद का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री ने पाक अधिकृत कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए भी संवेदना जताते हुए पाकिस्तान को मदद की पेशकश की.
नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान से कहा कि भारत दुख की घड़ी में अपने पड़ोसी देश के साथ है. पाकिस्तान को मदद की पेशकश करके भारत ने एक बार फिर दिरियादिली दिखाई है. मोदी के प्रस्ताव पर अब तक पाकिस्तान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करने पहुंचे मोदी ने देश के अन्य राज्यों से भी जम्मू-कश्मीर की मदद करने की अपील की. उन्होंने कहा कि राज्य को हरसंभव मदद दी जाएगी.
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से हालात दिनोंदिन बिगड़ते ही जा रहे हैं. बाढ़ और बारिश से मरने वालों की तादाद बढ़कर 122 तक पहुंच गई है. उधमपुर जिले के मुथल गांव में एक घर की छत गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जम्मू-कश्मीर के दौर पर हैं, जहां वे मौजूदा हालात का जायजा ले रहे हैं.
झेलम नदी में उफान, खतरा और बढ़ा
झेलम नदी में उफान की वजह से श्रीनगर में हालात और ज्यादा बिगड़ने का खतरा है. झेलम का पानी श्रीनगर में घुस रहा है, जिससे डल झील में पानी बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है. शहर में हजारों लोगों की जिंदगी आफत में फंस गई है. झेलम नदी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर बह रही है.
मीटिंग में तबाही से निपटने पर होगी चर्चा
जम्मू पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इलाके का हवाई सर्वे किया. पीएम श्रीनगर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत कुछ सीनियर अधिकारियों के साथ बाढ़ के कहर से बिगड़ते हालात पर चर्चा करेंगे और राहत व बचाव के काम का जायजा लेंगे.See More
note:this is original post link herehttp://tinyurl.com/http-t565-com